होली पर यात्रियों को राहत, छत्तीसगढ़ से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट…

रायपुर. होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गोंदिया से छपरा एवं पटना जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है. होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है.

यात्रियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल

स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी
गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल ट्रेन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी.

08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी.

08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल ट्रेन भी गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी.

08895 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), मैहर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), मानिकपुर (सुबह 9:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), चुनार (सुबह 11:30 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी.

08896 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल – छपरा से 12 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), चुनार (रात्रि 2:48 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), मानिकपुर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), मैहर (सुबह 9:18 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल ट्रेन गोंदिया और पटना के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी.

08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल – गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़ (दोपहर 12:16 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:40 बजे), दुर्ग (दोपहर 1:20 बजे), रायपुर (दोपहर 2:00 बजे), भाटापारा (दोपहर 2:55 बजे), बिलासपुर (शाम 3:55 बजे), चांपा (शाम 4:55 बजे), रायगढ़ (शाम 6:35 बजे), झारसुगुड़ा (रात्रि 8:30 बजे), राउरकेला (रात्रि 10:15 बजे), हटिया (रात्रि 1:30 बजे), रांची (रात्रि 1:50 बजे), मूरी (सुबह 3:00 बजे), बोकारो (सुबह 4:00 बजे), गोमो (सुबह 4:50 बजे), कोडरमा (सुबह 6:05 बजे), गया (सुबह 7:50 बजे), जहानाबाद (सुबह 9:20 बजे) होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेगी.

08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल – पटना से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और जहानाबाद (दोपहर 1:20 बजे), गया (दोपहर 2:20 बजे), कोडरमा (शाम 4:00 बजे), गोमो (शाम 6:00 बजे), बोकारो (शाम 7:00 बजे), मूरी (रात्रि 8:10 बजे), रांची (रात्रि 9:30 बजे), हटिया (रात्रि 9:50 बजे), राउरकेला (रात्रि 1:00 बजे), झारसुगुड़ा (सुबह 4:00 बजे), रायगढ़ (सुबह 4:52 बजे), चांपा (सुबह 6:00 बजे), बिलासपुर (सुबह 7:10 बजे), भाटापारा (सुबह 8:15 बजे), रायपुर (सुबह 10:15 बजे), दुर्ग (दोपहर 12:20 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:46 बजे), डोंगरगढ़ (दोपहर 1:11 बजे) होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी. ट्रेनों की अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...