वार्ड 59 पेवर ब्लॉक से होगा सुसज्जित : पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने किया, भूमिपूजन, 35 लाख की लागत से लगेगा पेवर ब्लाक, एकांश बोलें-विधायक जनता की मांग पर करा रहे विकास…

भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड 59 में आज भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के निर्देश पर मुख्य अतिथि एकांश बंछोर विधायक प्रतिनिधि व लोककर्म प्रभारी नगर निगम भिलाई उपस्थित रहे।

वार्ड 59 वासियों द्वारा लगातार विभिन्न विकास कार्य की मांग कर रहे थे। जनता की मांग पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर वार्ड में विभिन्न विकास कार्य किए जाने हैं। इसी कड़ी में करीब 35 लाख की लागत से वार्ड के प्रमुख सड़कों और विभिन्न स्थानो में पेवर ब्लॉग लगाया जाएगा। इसकी घोषणा विधायक यादव ने की थी। इस कार्य की जल्द शुरुआत करने के लिए भूमिपूजन किया गया। यहां विधि- विधान से भूमिपूजन किया गया।

मुख्य अतिथि एकांश बंछोर ने अपने वार्डवासियों के साथ मिलकर भूमिपूजन किया। विभिन्न स्थानों में पेवर ब्लॉक 35 लाख की लागत से लगेगा। इस अवसर पर एकांश बंछोर ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जनता की मांग पर शहर में लगातार विकास कार्य करा रहे हैं। उन्हीं की पहल से टाउनशिप के विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। जल्द ही पेवर ब्लॉक लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य वार्ड में और भी कई जनहित में काम होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...