छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से नाराज है अनियमित कर्मचारी संघ… कहा- “अनियमित कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा या प्रावधान नहीं”, 13 को जंगी धरना-प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर नाराजगी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि, प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करने के सम्बन्ध में बजट 2025 में किसी प्रकार के प्रावधान नहीं होने से ये कर्मचारी आहत एवं आक्रोशित है।

उन्होंने कहा कि, अपने अधिकार के लिए संघर्षरत अनियमित कर्मचारियों के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता/जनप्रतिनिधियों ने हमारे मंच में आकर हमारी समस्याओं को सुना तथा अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर इनका यथाशीघ्र निराकरण करने की बात कही थी। प्रत्युत्तर में अनियमित कर्मचारियों ने सरकार बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग कर अपनी जिम्मेदारी पूर्ण की।

अनियमित संघो के पदाधिकारियों में अपने मांगो के लेकर निरंतर आवेदन निवेदन करते आ रहे है, साय सरकार से काफी उम्मीद था परन्तु सरकार की दूसरी बजट में अनियमित कर्मचारियों लिए किसी प्रकार का घोषणा/प्रावधान नहीं होने से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन अपनी 50 से अधिक सहयोगी अनियमित संघो के साथ मिलकर 13 अप्रैल 2025 को रायपुर में जंगी धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगा। प्रदेश के अनियमित कर्मचारी एवं अनियमित संघों के पदाधिकारियों से अपील है कि लम्बी अनियमित आन्दोलन के लिए अपने आपको तैयार रखें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...