दुर्ग नगर निगम : श्याम शर्मा चुने गए सभापति, कांग्रेस के भास्कर को 12 मतों से दी मात

भिलाई। दुर्ग नगर निगम के नए सभापति के रूप में श्याम शर्मा निर्वाचित हुए हैं। 7 मार्च को संपन्न हुए चुनाव में कुल 61 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें से 49 मत श्याम शर्मा के पक्ष में पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर कुंडले को केवल 12 मत मिले।

सभापति पद के लिए भाजपा ने वार्ड क्रमांक 30 से पार्षद श्याम शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक 49 के पार्षद भास्कर कुंडले को प्रत्याशी घोषित किया गया। यह चुनाव निगम परिसर में संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के तहत दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्र जारी करने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक पार्षदों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए।

दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से मैदान में उतारा, और इस पर किसी प्रकार का विरोध दर्ज नहीं किया गया। यदि निर्विरोध स्थिति बनती, तो नाम वापसी के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाते। हालांकि, मतदान के बाद स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशी श्याम शर्मा ने 49 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर कुंडले को केवल 12 मत प्राप्त हुए।

चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह पीठासीन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महापौर अलका बाघमार और निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल की उपस्थिति में नव-निर्वाचित सभापति श्याम शर्मा को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, संजय बघेल और सभी पार्षदगण मौजूद

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...