CG में गैंगरेप का मामला: पिकनिक स्पॉट पर घूमने आई थी युवती… आरोपी ने 2 दोस्तों के साथ किया किडनैप… फिर गैंगरेप के वारदात को दिया अंजाम, 3 गिरफ्तार

CG

वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवकी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। घटना वाड्रफनगर की बतायी जा रही है। युवकी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और ३ जांच शुरू कर दी है। घटना वाड्रफनगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिकनिक स्पॉट पर युवती अपने बहन और परिचित के साथ घूमने गयी थी।

इसी दौरान आरोपी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का किडनैप कर लिया और उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पीड़ित युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों के साथ पिकनिक स्पाट पर घूमने गई थी। दुष्कर्म के बाद युवती को 6 घंटे तक आरोपी ने अपने मालिक के घर में बंधक बनाकर रखा।

किसी तरह से बचकर युवती वहां से निकली और फिर परिजनों के साथ मिलकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर देर रात घटना में शामिल 3 आरोपियों को वाड्रफनगर पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी।आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...