दुर्ग SP ने तीन पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड: एक ने महिला आवेदिका से किया अभद्र व्यवहार और मारपीट… इधर हेड कांस्टेबल और आरक्षक ने NDPS मामले में बरती लापरवाही

दुर्ग। दुर्ग पुलिस कप्तान IPS जितेंद्र शुक्ला ने अनुशासनहीनता और गलत व्यवहार के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

  • थाना जामुल में तैनात आरक्षक क्रमांक 551 तरूण देशलहरे पर 08 मार्च 2025 को महिला आवेदिका पायल पिता बलदाउ (उम्र 32 वर्ष, निवासी उमरपोटी) के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप है। महिला की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक-117/2025 पंजीबद्ध किया गया और आरक्षक के खिलाफ जांच शुरू की गई। इसके बाद आरक्षक 551 तरूण देशलहरे को 10 मार्च 2025 से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया गया।
  • इसके अलावा, प्रधान आरक्षक 1777 शगीर अहमद खान और आरक्षक 119 अजय गहलोत, जो एसीसीयू दुर्ग में तैनात थे, पर एनडीपीएस प्रकरण में गंभीर कदाचरण दिखाने का आरोप है। दोनों को 11 मार्च 2025 से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान, शगीर अहमद खान और अजय गहलोत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा अनुशासनहीनता या गलत व्यवहार करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...