जोन आयुक्त प्रीति सिंह की जोन से छुट्टी: रत्नेश को मिला जोन आयुक्त का जिम्मा…आयुक्त ने जारी किया आदेश…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने एनआर रत्नेश राजस्व अधिकारी, राजस्व विभाग को जोन क्रमांक 5 में जोन आयुक्त का प्रभार दिया है, वही जोन क्रमांक 5 में जोन आयुक्त रही प्रीति सिंह को हटाकर उन्हें मुख्य कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यों का नोडल अधिकारी बनाया है। निगमायुक्त ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने प्रीति सिंह को मुख्य कार्यालय में डे एनयूएलएम, जनगणना शाखा, क्यूडीसी सर्वे एवं निर्वाचन, समस्त जोन क्षेत्र के गोधन/गौठान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निगम आयुक्त के आदेश जारी करते ही यह आदेश तत्काल रूप से प्रभावशील हो गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रीति सिंह जोन आयुक्त जोन क्रमांक 3 के रूप में भी कार्य कर चुकी है, एनआर रत्नेश रायपुर से स्थानांतरण पश्चात भिलाई में पदस्थ हुए हैं तथा राजस्व विभाग का कार्य संभाल रहे थे। आदेश मिलने के उपरांत एनआर रत्नेश ने जोन आयुक्त का कार्यभार जोन क्रमांक 5 में ग्रहण कर लिया है वहीं उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात महापौर नीरज पाल से मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...