छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: होली के दिन बदला नमाज का समय, वक्फ-बोर्ड ने सभी जिलों में भेजा सर्कुलर

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बदल दिया है। ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। इसको लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे नहीं होगी। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। आपसी भाईचारे बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के निर्णय का बीजेपी ने स्वागत किया है।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज पढ़ते हैं। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। नमाज पढ़ने के लिए नमाजी मस्जिद के लिए निकलेंगे। इस दौरान होली भी खेली जाएगी, ऐसे में किसी से विवाद की आशंका न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगे कहा कि, आदेश के बाद अगर कोई मौलाना या मुतवल्ली जुमे की नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि, भले ही मौलवियों के भाषण सामाजिक होते हों, लेकिन कुछ ऐसे विषय भी है जो भड़काऊ होते हैं और उनका लोगों पर गलत प्रभाव भी पड़ता है। बोर्ड के फरमान से हड़कंप मचा हुआ है और कई मुस्लिम संगठन फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...