नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, सभी को दी शुभकामनाएं

दुर्ग जिला पंचायत सभागार दुर्ग में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,एवं जिला पंचायत सदस्य के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयाँ दी।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याण के लिए काम करने आवाहन किया ।जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नवचयनित प्रतिनिधियों का यह नया सफर अपने अपने कार्य क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा। सभी के साथ मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। और निश्चित रूप से जिला पंचायत दुर्ग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और क्षेत्र की प्रगति में एक नया आयाम जोड़ने का कार्य करेगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...