CG – शादीशुदा युवती ने किया सुसाइड: SECL कर्मचारी की बेटी का कमरे में पंखे से लटकता मिला शव… ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

CG

डेस्क। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम रोशनी साहू (29) था, जो गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। रोशनी का शव उनके बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है।

रोशनी की शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। विवाह के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी। घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटकता मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। पारिवारिक बैठकों में कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। रोशनी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उसके दो भाई हैं। घटना से परिवार टूट गया है।

दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक नेता के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को एनसीएच अस्पताल गेवरा की मर्चुरी में भेज दिया है। इस घटना से पूरी गेवरा कॉलोनी में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...