3 घंटे पहले ही परिवार वालों से छात्रा ने की मुलाकात, बोली थी – ‘यहीं मनाऊंगी होली..’ फिर रूम पहुंचकर MBBS की स्टूडेंट ने लगा ली फांसी

3 घंटे पहले ही परिवार वालों से छात्रा ने की मुलाकात

डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सुसाइड का मामला सामने आया है. एमबीबीएस की छात्रा ने सुसाइड किया है. कोलार थाना क्षेत्र के दृष्टि सिटी में छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. छात्रा की मौत की खबर के बाद राधा कृष्णा मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया. मृतिका सेकंड ईयर की छात्रा थी.पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

छात्रा ने कहा छुट्टी एक दिन की है, इसलिए यहीं मनाऊंगी होली
मिली जानकारी के अनुसार, मौत से 3 घंटे पहले ही मृतक छात्रा ने अपने माता-पिता से मुलाकात की थी. इस दौरान उसने कहा था कि उसे एक दिन की छुट्टी मिली है. लेकिन वो घर जाना नहीं चाहती, भोपाल में ही होली मनाऊंगी. फिर इसके बाद जैसे ही कुछ देर बाद पैरेंट्स को उनकी बेटी की सुसाइड की खबर मिलती है, वो हैरान रह जाते हैं. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

छात्रा का नाम रिमझिम श्रीवास्तव है जो उज्जैन की रहने वाली थी और भोपाल में रहकर एमबीबीएस कर रही थी. जांच में पता चला है कि रिमझिम के मम्मी-पापा भोपाल आए थे और घटना से करीब 3 घंटे पहले रिमझिम मम्मी-पापा से मिली थी. तब उसने कहा था कि होली पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी है इसलिए वो घर नहीं आएगी और भोपाल में ही होली मनाएगी। मम्मी-पापा से मिलने के बाद वो किराए के फ्लैट पर पहुंची और खुदकुशी कर ली. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...