विधायक रिकेश की पहल पर जुनवानी से भिलाई तक 3 किमी सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, नगरीय प्रशासन विभाग ने आयुक्त से मंगाया DPR

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से नगर पालिक निगम भिलाई के जुनवानी से भिलाई तक 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कर इस मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 25 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरोत्थान योजना में प्रस्तावित इस कार्य के लिए निगम भिलाई आयुक्त से डीपीआर प्रस्तुत करने कहा है।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि राज्य शासन के बजट वर्ष 2025-26 में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग हेतु नवीन परियोजना अंतर्गत नगरोत्थान योजना में वैशाली नगर विधानसभा में इस कार्य के लिए 25 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है। इस राशि से नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत जुनवानी पेट्रोल पंप से भिलाई पंहुच मार्ग तक नहर में ह्यूज पाईप डालकर 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण होगा और सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। तीन किलोमीटर तक इस सड़क के निर्माण से जुनवानी से भिलाई तक व्यवस्थित पहुंच मार्ग होने से लोगों को सुविधा होगी तथा उन्हें अन्य मार्ग से होकर घूमते हुए अतिरिक्त दूरी अब नहीं तय करनी पड़ेगी।

सड़क निर्माण के साथ ही नहर में ह्यूज पाईप डाल कर उसे भी व्यवस्थित किया जाएगा। निर्माण कार्य का विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार कर भिलाई निगम जल्द डीपीआर प्रस्तुत करेगा ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...