बेमेतरा में भयानक सड़क हादसा, होली मनाने जा रहा था दुर्ग का परिवार… नहर में कार पलटने से 3 की मौके पर मौत, कई घायल, इलाज जारी

बेमेतरा, दुर्ग। बेमेतरा जिले के नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह घटना ग्राम सैगोना के पास हुई, जब दुर्ग से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कार का नंबर CG 07 M 9290 था और इसमें बच्चों समेत करीब 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि कार उलट गई और नहर में गिर गई। घटनास्थल पर एक आधार कार्ड मिला, जिसमें सुपेला, भिलाई का पता था।

काफी लोगों का मानना है कि हादसा कार के टायर फटने के कारण हुआ। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...