दुर्ग निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह: भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ मंगलमय… महापौर, सभापति और आयुक्त ने खेली फूलों की होली

दुर्ग। दुर्ग निगम में गुरुवार को होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ दिखे। इस मौके पर महापौर, सभापति, आयुक्त व अन्य सदस्यों ने एक दूसरे को फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज भेदभाव को भुलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं।

महापौर,सभापति,आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी निगम के कर्मचारी अधिकारी फूलों से सराबोर दिखे। भजनों में सभी ने जमकर नाचे।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है।उन्होंने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। सभापति श्याम शर्मा ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है।कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे।कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदो के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...