विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ ने की सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात: रीवा-बिलासपुर ट्रेन के दुर्ग तक विस्तार करने की मांग की… MP ने जल्द निर्णय लेने का दिलाया आश्वासन

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल को विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक विस्तारित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय में शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री से चर्चा करेंगे और इस मांग को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के विस्तार से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रतिनिधि मंडल में विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मधुकर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे, समाज के महासचिव ब्रृजेश चौरसिया, सचिव प्रेम शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमेश शुक्ला, सह सचिव लाल जी पाण्डेय एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे रायपुर लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य की जनता की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत हैं और रेलवे से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...