गैंगस्टर अमित जोश को पिस्टल दिलाने वाला भाजपा नेत्री का बेटा गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस भी बरामद

भिलाई। गैंगस्टर अमित जोश को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले युवक को पुलिस ने लंबे समय बाद गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रुआबांधा रिसाली निवासी प्रखर चंद्राकर ही गैंगस्टर अमित जोश को पिस्टल उपलब्ध कराया था। उसके एनकाउंटर के बाद से प्रखर चंद्राकर फरार के नाम पर भिलाई-दुर्ग में ही घूम रहा था।

पुलिस के बयान में प्रखर चंद्राकर का नाम आया है कि अमित को इसी ने ही पिस्टल उपलब्ध कराया था। उसके बाद जोश ने प्राणघातक हमला ग्लोब चौक के पास युवकों पर किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रखर को पकड़ लिया है। आरोपी प्रखर चंद्राकर बीएसपी कर्मी कमल नारायण और भाजपा नेत्री प्रीति चंद्राकर का बेटा है। प्रखर को लेकर पुलिस के पास कई शिकायत मिली है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रखर जुलाई 2024 से फरार चल रहा था। इस दौरान प्रखर 9 मार्च को रिसाली क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया था। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एकनाथ साहू की शिकायत पर रुआबांधा निवासी प्रखर चंद्राकर पर कार्रवाई हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि 9 मार्च को रिसाली के दशहरा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलईडी लगाकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे क्रिकेट मैच का आनंद ले रहे थे। रात 11.30 बजे प्रखर चंद्राकर अपनी थार से मौके पर पहुंचा। आरोपी ने पहले अपनी वाहन से 10 चक्कर लगाया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं पर वाहन चढ़ाने का प्रयास प्रखर ने किया। इसके बाद गाली गलौज कर कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी।

गुंडा बदमाश की लिस्ट में है प्रखर
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रखर चंद्राकर गुंडा बदमाश के लिस्ट में शामिल है। एंकाउटर में मारे गए अमित जोश को पिस्टल सप्लाई भी प्रखर ने किया था। इसके नाम से पांच बड़े मामले भी दर्ज है। जब प्रखर को पुलिस ने पकड़ा उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस भी मिला है। पुलिस ने उसकी एक थार को भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के एक दिन पहले ही नेवई थाने के मारपीट की घटना में प्रखर शामिल था।

पिस्टल और दो कारतूस भी मिला
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया, गिरफ्तारी दौरान आरोपी प्रखर से पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस भी जब्त किया है। गुंडा बदमाश के लिस्ट में आरोपी है। नेवई मारपीट में भी आरोपी शामिल था। जोश को पिस्टल की सप्लाई इसी ने की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...