भिलाई आ रहे पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन… रूंगटा रेजिडेंशियल क्रिकेट कैंप में देंगे क्रिकेट टिप्स

भिलाई। पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में क्रिकेट के गुण बताएँगे। वे रूंगटा पब्लिक स्कूल में 24 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले रूंगटा रेजिडेंशियल क्रिकेट कैंप में सम्मिलित होंगे । संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के तत्वाधान में रूंगटा क्रिकेट अकादमी के अंतर्गत यह क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा ह। यह क्रिकेट अकादमी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान (जीसीसीऐ के संस्थापक) के सहयोग से संचालित की जा रही है।

ज्ञात हो की रूंगटा क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन विगत दिनों दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर जोंटी रोड्स के कर कमलो के द्वारा किया गया था। उन्होंने स्टूडेंट्स को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी खेल से संबधित दिए थे। उन्होंने कहा था की जरुरी नहीं की हर कोई बल्लेबाज़ या गेंदबाज़ ही बने। अच्छा क्षेत्ररक्षण करके भी मैच जितने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। क्रिकेट एक टीम गेम है। इसमें सभी बल्लेबाज़ गेंदबाज़ विकेट कीपर एवम क्षेत्ररक्षक का योगदान रहता है।

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन श्री संजय रूंगटा जी ने बताया की इस प्रकार की क्रिकेट कैंप के आयोजन से स्टूडेंट्स का खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा एवम उन्हें सर्वोत्तम प्रशिक्षण मिलेगा जिससे वे राष्ट्रीय एवम अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दे सकेंगे एवम देश का नाम रोशन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...