CG – फंदे से लटकती मिली ट्रैफिक जवान की लाश, सरकारी आवास में की आत्महत्या

CG

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक का नाम विकास पांडे है।

जानकारी के मुताबिक, विकास पांडे ने फांसी लगाने के लिए अपनी ही शर्ट का उपयोग किया। घटना के समय वह अपने सरकारी आवास पर अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे अपने गृह ग्राम विश्रामपुरी ब्लॉक के लिहागांव गए हुए थे।

विकास पांडे 2019 से कोंडागांव में पदस्थ थे। उनकी नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर हुई थी। उनकी 6 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...