दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का ‘‘ऑपरेशन सुरक्षा’’ अभियान… लगातार चेकिंग जारी, 856 ड्राइवर्स पर एक्शन

दुर्ग। दुर्ग यातायात पुलिस ने “ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत चार दिनों में 856 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। इस दौरान 68 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया। इनके वाहनों को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा 762 चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाने और 12 चालकों को मालवाहन में सवारी बैठाने पर कार्रवाई की गई।

न्यायालय ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले प्रत्येक चालक से 10,000/- रुपये का जुर्माना लिया और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी। साथ ही, सभी दोषी चालकों के लायसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजे गए हैं। इस अभियान के तहत लगातार चौथे दिन भी दुर्ग जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। सायं 06:00 बजे से रात 12:00 बजे तक ब्रीथ एनलाईजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गई, जिसमें 68 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। इसके अलावा 762 चालकों पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने और 12 चालकों पर मालवाहन में सवारी बैठाने के लिए कार्रवाई की गई।

दुर्ग यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी हालात में नशा करके वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं, और मालवाहन में यात्रा न करें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें और सुरक्षित यात्रा करें। इस अभियान को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतांनद विध्यराज के नेतृत्व में संचालित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...