धर्मांतरण वाला विज्ञापन का आरोप: भिलाई के टॉकिज में बवाल… बजरंग दल ने टॉकिज का किया घेराव

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज दोपहर 3 बजे श्री वेंकटेश्वरा टॉकीज सुपेला का घेराव किया गया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर प्रबंधक व धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी की। सिनेमाघर की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन पहले से उपस्थित थी। सिनेमाघर प्रबंधक पर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करने के लिए मौके पर उपस्थित सीएसपी राकेश जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। कड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघर प्रबंधक सामने आए और लिखित में माफी मांगी। साथ ह ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया ।
बजरंग दल दुर्ग के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि टॉकीज में इंटरवेल के दौरान किसी विशेष धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कहीं-न-कहीं यह धर्मांतरण कराने के एजेंडा के तहत ही किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से दुर्ग जिले में बढ़ते धर्मांतरण के मुद्दे में हलचल बनी हुई है। इस दौरान अब सिनेमाघर में प्रसारित यह वीडियो जबरन धर्मांतरण जैसे अपराध को गति देगी, इसलिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एक जिम्मेदार धार्मिक संगठन होने के नाते अपना विरोध दर्ज करा कर इस वीडियो का प्रसारण बंद कराया। इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ज्योति शर्मा, विहिप जिला मंत्री कमल साव, जिला सह संयोजक रवि भारती, कुशल तिवारी, रूद्र मिश्रा, रितिक सोनी, अनिल बेहरा, संजीव चौबे, खब्बू पंडा, अतीश गौर, शेखर, दीपक कुलकर्णी, राकेश यादव, नंदन ओझा, राजा सिंह, संजय सिंह ठाकुर, अनिल व राहुल बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...