राजनांदगांव : बदमाशों ने डॉक्टर की कार में लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप

राजनांदगांव। लखोली वार्ड क्रमांक 36 में बीती रात तकरीबन 12 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। आगजनी से कार का सामने हिस्सा जलकर खाक हो गया है। रात में ही मोहल्ले वालों ने पानी डालकर कार में लगी आग को बुझाया।

बताया जा रहा है कि उक्तकार डॉक्टर कामेश्वर साहू का है। मोहल्ले के लोगों ने रात में कोतवाली थाना को सूचित किया। तत्पश्चात कोतवाली थाने से पुलिस वालों ने आकर कार की फोटो खींचकर गए हैं। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...