MLA रिकेश सेन ने विधानसभा में किया बायोटेक ग्रेजुएट युवाओं के लिए प्रश्न… CM साय ने दिया जवाब, बोले – बायोटेक ग्रेजुएट युवा भी राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा PSC में बैठ सकेंगे

भिलाई नगर। राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा (PSC) में बायो टेक विषय के शामिल होने के युवाओं में असमंजस की स्थिति को साफ करने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न किया है। उनके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन को बताया कि बायोटेक विषय में स्नातक उपाधि धारित युवा राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रश्न पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा नियम 2008 के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास भारत में केन्द्रीय या राज्य विधान मण्डलों के अधिनियम द्वारा निगमित/समाविष्ट विश्वविद्यालयों में से किसी विश्वविद्यालय की या संसद के किसी अधिनियम द्वारा स्थापित या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा-3 के अधीन विश्वविद्यालय मानी गई किसी शैक्षणिक संस्था की उपाधि होनी चाहिए अथवा उसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। यदि अभ्यर्थी उक्तानुसार “बायोटेक” विषय में स्नातक उपाधि धारित करता है, तब वह परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...