CG में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, दीवार गिरने से दो मजदूरों की गई जान

जशपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। कटघोरा में दीवार गिरने से दो मजदूरों की जान चली गई।

जशपुर में बारिश से बचने के लिए मचान के नीचे बैठी महिला पर गाज गिरी। इससे पुआल रखें मचान में लगी आग से महिला की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के देवडांड़ गांव की है।

वहीं कोरबा जिले में तेज आंधी और बारिश से दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना कटघोरा के ग्राम लखनपुर बरभाटा स्थित न्यू वैष्णवी राईस मिल की है। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई है। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...