छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति: दुर्ग ग्रामीण में राकेश ठाकुर बने अध्यक्ष… निर्मल कोसरे की जगह संभालेंगे पद, देखिये पूरी लिस्ट

-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राकेश ठाकुर

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद दुर्ग ग्रामीण के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में राकेश ठाकुर की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही, चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और शहरों के लिए नए कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की गई। दुर्ग ग्रामीण के अलावा, बालोद, नारायणपुर, कोरबा, बालोद बाजार, सरगुजा सहित कुल 11 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा, लोकसभा और शहर-ग्रामीण चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती मिल सके। राकेश ठाकुर की नियुक्ति के बाद दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। राकेश ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...