फोन कर महिला को गांव से बुलाया… प्लाट दिखाने के बहाने ले गया आश्रम… प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप, फिर हो गया फरार

प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप

क्राइम डेस्क। राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना 20 मार्च की है। महिला को प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और फिर एक आश्रम में ले जाकर बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रामनिवास नाम के एक व्यक्ति ने उसे प्लॉट दिखाने के बहाने 20 मार्च को बुलाया था।

प्लॉट दिखाने के बहाने रेप
महिला ने बताया कि वह उसके साथ गई। उसे पहले एक आश्रम में लेकर गया, जहां पर बलात्कार किया। उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। उसको पहले भी एक बार बुलाया गया था और कुछ प्लॉट दिखाए गए थे, लेकिन उसको भाव-ताव और लोकेशन के चलते पसंद नहीं आए और वो गांव चली गई। फिर वह रोजाना उसे कॉल कर बातें कर प्लाट के बारे में जानकारी देता रहा। इसके बाद जोधपुर बुलाकर प्लॉट दिखाने के बहाने बलात्कार किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जोधपुर के सूरसागर थाना पुलिस ने पिछले करीब एक महीने से फरार बलात्कार के आरोपी को रोहट से दस्तयाब किया था। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...