दिल्लीवार युवा कूर्मि मित्र मण्डल का वार्षिक अधिवेशन: युवओं द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया, अतिथियों द्वारा युवा सदस्यों को मार्गदर्शन दिया गया…

भिलाई। दिल्लीवार युवा कूर्मि मित्र मण्डल भिलाई नगर का वार्षिक अधिवेशन रविवार 27 मार्च को कूर्मि भवन सेक्टर-7 में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें युवओं द्वारा विगत वर्ष 2021 का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। दिल्लीवार युवा कूर्मि मित्र मण्डल के सेवानिवृत्ति वरिष्ठों का सम्मान किया गया साथ ही कोरोना काल में दिवंगत हुये सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

अतिथियों द्वारा युवा सदस्यों को मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छतीसगढ़ी कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाई नगर अध्यक्ष प्रेमलाल पिपरिया, विशिष्ट अतिथि दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाई नगर अध्यक्ष पावन दिल्लीवार एवं दिल्लीवार युवा कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख आदि रहे।

कार्यक्रम के अध्यक्षता दानेश्वर देशमुख द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम के दौरान महेंद्र दिल्लीवार, दिलीप देशमुख, मिलेश्वर देशमुख, धानेश्वर देशमुख, शिशिरकांत देशमुख, दिनेश देशमुख, नारायण देशमुख, चंद्रभूषण देशमुख, किशन देशमुख, डेकेश्वर देशमुख, रविशंकर देशमुख, पुरुषोत्तम दिल्लीवार, कृष्णकुमार बेलचंदन, दिनेश बेलचंदन, मोनिष देशमुख, गणेश हरमुख, कुलेश्वर दिल्लीवार एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम के अंत में दिल्लीवार युवा कूर्मि मित्र मण्डल के सदस्यों को लाभांश वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...