रूंगटा पब्लिक स्कूल के रेजिडेंशियल क्रिकेट कैंप में कल कुछ खास… भिलाई आ रहे पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर अजहरुद्दीन, यंग क्रिकेटर्स को देंगे टिप्स

भिलाई। भिलाई के रूंगटा पब्लिक स्कूल में संचालित रूंगटा क्रिकेट एकेडमी में लगने वाले रेजिडेंशियल क्रिकेट कैंप में 25 मार्च मंगलवार को मोहम्मद अजहरुद्दीन क्रिकेट के टिप्स देंगे। गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी के सहयोग से 24 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मो. अज़हरुद्दीन का आगमन हो रहा है। यह सिर्फ़ रूंगटा पब्लिक स्कूल ही नहीं पूरे भिलाई सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव का पल है।

मो.अज़हरुद्दीन के आगमन का मुख्य उद्देश्य रूंगटा पब्लिक भिलाई मे चल रहे क्रिकेट कैंप में उपस्थित खिलाड़ियों को क्रिकेट कौशल मे सुधार, खेल की रणनीति एवं तकनीक सीखाना, मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास बढ़ाना मुख्य रूप से शामिल है एवं साथ ही क्रिकेट कैंप मे उपस्थित पेरेंट्स को संध्या काल मे मार्गदर्शित करना की वह कैसे अपने बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक हो सकते है जिससे वह अपने बच्चो को भविष्य मे चैंपियन के रूप मे देख सके।

ज्ञात हो की क्रिकेट अकादमी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे संचालित है, जिसका उदघाटन दक्षिण अफ्रीका के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स के करकमलो द्वारा किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...