कई संस्थाएं अल्पसंख्यक होने का दे रहे हवाला : विद्याथियों को RTE के तहत प्रवेश से कर रहे वंचित, अविभाप ने क्लेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पलाश घोष बोलें-गरीब विद्यार्थियों को दे उनका हक

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्ग जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा आज RTE के मामले में कलेक्टर डॉक्टर नरेंद्र भुरे को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के समस्त विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए वर्ष- 2005 में शिक्षा के अधिकार योजना का विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेते हुए अपना अध्यापन कार्य कर रहे थे परंतु अभी कुछ दिनों पूर्व जिले के 15 विद्यालयों ने अपने नाम को अल्पसंख्यक घोषित करते हुए इन योजनाओं से अलग कर लिया है।

इससे जिले में लगभग 1000 बच्चे इस योजना के लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं और सीधे-सीधे इन विद्यार्थियों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। विद्यालय अपने आपको अल्पसंख्यक बताते हुए अपने आपको इस योजना से अलग कर लिया है। जिला संयोजक पालश घोष ने बताया कि विद्यालयों को पुनः शिक्षा के अधिकार योजना अंतर्गत सम्मिलित किया जाए और हजारों गरीबों विद्यार्थियों को उनका अधिकार प्रदान किया जाए। साथ ही इन विद्यालयों द्वारा शुल्क नियामक आयोग द्वारा दे मापदंड का भी पालन न करते हुए मनमानी फीस की वसूली पालकों से की जा रही है।

उक्त विषय पर जांच कमेटी बैठा कर उक्त विद्यालयों की कड़ाई से जांच की जाए। अतः मांग पूरी न होने की तिथि में अभाविप आंदोलन जे लिए बाध्य होग।ज्ञापन सौपने वालों में भिलाई के नगर सह मंत्री नागेश्वर यादव, अभिषेक साहू, प्रतीक गुप्ता, गौरव जंघेल, जामवंत मिश्रा नारायण तिवारी, शुभम, संतोष उमरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...