भिलाई में चाकू दिखाकर महिला से लूट: गार्डन से बच्चें के साथ लौट रही थी घर… इसी दौरान हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, सोने के आभूषण वापस मिला?

भिलाई। दुर्ग जिले में एक महिला से चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी अर्पित साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटे गए सोने के आभूषण, घटना में प्रयुक्त वाहन और चाकू बरामद किए गए हैं। यह मामला 18 मार्च 2025 को सामने आया था जब एक महिला ने थाना नेवई में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रार्थी सुमन साहू, मरोदा सेक्टर भिलाई निवासी, ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ आत्मानंद गार्डन से घूमकर घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से आकर उसका रास्ता रोका और चाकू दिखाकर सोने की चैन, अंगूठी और कान की बालियां लूट लीं। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अजय सिंह, और थाना प्रभारी नेवई राहुल बंसल के नेतृत्व में टीम ने मामले की गहरी जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और स्थानीय दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेही अर्पित साहू को पकड़ा, जिसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत से परेशान था और पैसों की आवश्यकता थी। इस कारण उसने अपनी एक्टिवा से चेहरा ढककर और चाकू लेकर महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी ने बताया कि उसने महिला से लूटी गई सोने की चैन, अंगूठी और बाली रिसाली स्थित एक गोल्ड कंपनी में गिरवी रखकर 85,334 रुपये प्राप्त किए थे। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई सोने की वस्तुएं और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को बरामद किया। इसके साथ ही चाकू भी आरोपी के वाहन के डिक्की से मिला। आरोपी अर्पित साहू (उम्र 26 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई थाना नेवई द्वारा की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एसीसीयू से आर. उपेन्द्र यादव, शाहबाज खान, अनूप शर्मा और थाना नेवई के सउनि निगम पात्रे, प्रआर सूरज पाण्डेय, आर. रवि बिसाई, आर. चंदन भास्कर और आर. समीम खान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...