उधारी पैसे लेकर नहीं लौटाने वालों को हो सकती है जेल: छत्तीसगढ़ में ऐसे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार… धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

पलारी, बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के थाना पलारी पुलिस ने उधारी रकम वापस न करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति से ₹4,50,000 उधारी लिया था, लेकिन रकम वापस न करने के चलते पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम :-

  1. मोहनी धृतलहरे (उम्र 59 वर्ष), निवासी ग्राम सरकीपार, थाना पलारी
  2. बिसे रात्रे (उम्र 47 वर्ष), निवासी ग्राम परसवानी, थाना पलारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 14 फरवरी 2024 को आरोपी मोहनी धृतलहरे को ₹4,50,000 उधारी के रूप में दिए थे। इस उधारी के बदले आरोपियों के समक्ष एक इकरारनामा भी किया गया था, जिसे नोटरी द्वारा प्रमाणित किया गया था। हालांकि, जब प्रार्थी ने समय-समय पर उधारी रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। साथ ही एक अन्य आरोपी, बिसे रात्रे से भी रकम वापस दिलाने के लिए कहने पर वह भी मना करने लगा। इससे साफ जाहिर हुआ कि आरोपियों ने एक साजिश के तहत प्रार्थी से ₹4,50,000 की धोखाधड़ी की है।

रिपोर्ट के आधार पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 77/2025 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मोहनी धृतलहरे और बिसे रात्रे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने द्वारा की गई धोखाधड़ी को स्वीकार किया और बताया कि दोनों ने मिलकर ₹4,50,000 उधारी लेने के बाद उसे वापस करने का कोई इरादा नहीं रखा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...