पेंशन के मुद्दे पर दुर्ग सांसद विजय बघेल का कर्मचारियों को मिला साथ… जानिए क्या है मामला और BWU ने क्या कहा?

भिलाई। पेंशन के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को सांसद विजय बघेल का समर्थन मिला है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने हाल ही में दिल्ली में सांसद विजय बघेल से इस मुद्दे पर चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने यूनियन को आश्वस्त किया कि वह भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के पेंशन के लिए हर संभव मदद करेंगे। सांसद ने संसद में पेंशन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर सवाल उठाया था, जिनकी वजह से कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रम मंत्री ने भी इन तकनीकी दिक्कतों का उल्लेख किया था।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्त ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हक के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। अगर जरूरत पड़ी, तो देशभर के कर्मचारियों के साथ आंदोलन किया जाएगा और सुप्रीम कोर्ट तक भी मामला ले जाया जाएगा। सांसद विजय बघेल, जो खुद पहले भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी रह चुके हैं, उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के पक्ष में समर्थन दिया है।

इपीएफओ विभाग के एक आदेश के कारण कर्मचारियों के ट्रस्ट के नियम नहीं बदल पा रहे हैं, जिससे पेंशन में परेशानी आ रही है। इस मुद्दे पर सभी कर्मचारी और अधिकारी संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं और यदि जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को और विस्तार देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...