निश्चय खालसा बीएड कॉलेज में वार्षिक सम्मेलन : सतरंगी मनमोहक प्रस्तुति से सराबोर हुआ माहौल… चीफ गेस्ट प्रेमप्रकाश बोले-पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी जरूरी

भिलाई। निश्चय खालसा बीएड कॉलेज में वार्षिक सम्मेलन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय थे। वहीं विशेष अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रशांत श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खालसा एजुकेशन सोसायटी के चयरमैन त्रिलोक सिंह ढ़िल्लो, खालसा बीऐड कॉलेज का वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत में सरस्वती के तौलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना जे बाद किया गया। उसके बाद आभा शर्मा ने खालसा कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने बाद उपलब्धियां गिनाईं। अतिथियों का स्वागत मोमेंटो भेंटकर किया गया।

छात्र- छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि छात्र जीवन हमेशा सबको स्मरणीय रहता है। आज के परिवेश में पढ़ाई के साथ मनोरंजन का भी होना अति आवश्यक है।

प्रशांत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। वहीं सम्मेलन के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि पढ़ाई बहुत ज़रूरी है। शिक्षित व्यक्ति ही सफलता के सोपान को पार करता है। इस मौके पर अरविन्दर सिंह खुराना, प्रदीप लेखवानी, दीप्ति कौर खुराना, नीलम लेखवानी, तरसेम सिंह ढ़िल्लो, अवतार सिंह रंधावा, प्रिन्सिपल लखविंदर कौर, वाइस प्रिन्सिपल किरण धांड आदि उपस्थित थे। आभार व्यक्त प्राचार्य नेहा देवेदी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहिनी महोबिया, आभा शर्मा, ललिता परमार, देहुती बंछोर, रिशिका सोनी, योगेश देवांगन व उषा आदि का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...