CG – हैवान बना सौतेला बाप! 13 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार… मां के घर छोड़कर जाने के बाद लगातार करता रहा शारारिक शोषण… पीड़िता ने घटना के 6 साल बाद किया खुलासा

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता के द्वारा दरिंदगी किये जाने का मामला सामने आया है। बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता की शर्मनाक करतूत से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के नाबालिग रहने के दौरान ही मां उसे छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद से उसका सौतेला पिता डरा धमका कर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

टीआई अभय बैस ने बताया कि, 19 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि जब वह 13 साल की थी तब से उसके पिता उसका शोषण कर रहा है। पिता ने उसके साथ रेप किया, जिसके बाद से शारीरिक शोषण करता रहा।

दरअसल, लड़की जब छोटी थी, तब उसकी मां ने पहले पिता को छोड़ दिया। जिसके बाद दूसरे पिता के साथ संबंध बनाकर साथ रहने लगी। बच्ची भी अपनी मां व सौतेले पिता के साथ रह रही थी।

इस दौरान जब बेटी बड़ी हुई, तब सौतेले पिता की नीयत बिगड़ गई। वह उसकी मां की अनुपस्थिति में बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा। डर के कारण बेटी अपनी मां को भी आप बीती नहीं बता सकी। वह धीरे-धीरे बड़ी हुई, तब उसके पिता ने रेप किया। साथ ही उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसके पिता को खुली छूट सी मिल गई और वह शारीरिक शोषण करने लगा। वह डरी-सहमी सब कुछ सहती रही।

युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मां दूसरे प्रदेश में काम करने चली गई। इस दौरान युवती भी बड़ी होने पर पिता की हरकतों से तंग आकर घर छोड़ दी। जिसके बाद रायपुर में रहकर प्राइवेट काम करने लगी। चली गई। इधर, बालिग होने पर युवती भी दूसरे शहर में काम करने लगी। तब उसने अपने पिता के डर की वजह से मोबाइल नंबर भी नहीं दिया था।

इसके बाद भी उसके पिता ने किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जिसके बाद वह फिर से उसे परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...