निगम बजट बैठक में दया सिंह ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार करेंगे तो जेल जाएंगे, जनता के एक-एक रुपए का होगा हिसाब

भिलाईनगर निगम भिलाई की बजट बैठक में नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह आक्रामक दिखे। उनके इस तेवर की चर्चा नगर निगम के साथ-साथ पूरे शहर में होती रही। दया सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों को दो टूक कहा कि, अगर जनता के टैक्स से मिले एक रुपए का हिसाब-किताब इधर-उधर हुआ तो सोच लें। उनकी अगली पोस्टिंग जेल में होगी।

दया ने कहा, ये छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार है। सुशासन की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार करने वालों की जगह जेल है। दया सिंह ने आगे कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी जरूरी समस्याओं पर महापौर का ध्यान नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता त्रस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा, निगम में कांग्रेस की शहर सरकार है। उनसे कामकाज संभाले नहीं जा रहा है। बजट बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर दया सिंह ने प्रकाश डाला। जिसकी चर्चा अधिकारी व अन्य पार्षद करते दिखे। अगली बैठक में तैयारी के साथ आने के लिए अधिकारियों को दया सिंह ने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...