CG – दो दोस्त सहित 3 की मौत: आमने-सामने से आ रही दो बाइक में जबरदस्त टक्कर…. सिर पर आई गंभीर चोट… 3 युवकों की चले गयी जान, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

CG

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर प्रतापपुर निवासी दो दोस्त सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था जो छतरपुर का रहने वाला था।स्थानीय लोगों ने खड़गवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में मृत तीनों युवकों की पहचान हो गई है।

प्रतापपुर निवासी पुनीत यादव (22) अर ओमप्रकाश सारथी (25) एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं तीसरा युवक छतरपुर गांव का रहने वाला था। तीनों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा एक गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। प्रतापपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे बाइक सवारों ने सामने जा रही वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान वे सामने से आ रहे बाइक सवार युवक से टकरा गए।

घटना की सूचना मिलने पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रतापपुर निवासी पुनीत यादव (22) और प्रकाश सारथी (25) गुरुवार शाम प्रतापपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। दोनों अंबिकापुर में रहकर काम करते थे। ओम प्रकाश सारथी की मां प्रतापपुर नगर पंचायत में स्वच्छता दीदी हैं। ओमप्रकाश अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...