छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय खेल महोत्सव का होगा आयोजन, ऐसे कर सकते है अप्लाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विकाखण्ड एवं जिला स्तरीय छ.ग. खेल महोत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में रस्साकसी, फुगड़ी, गेंड़ी, भौरा, लंगड़ी दौड़, रस्सीकूद, संखली का खेल शामिल है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आयु वर्ग 09 से 14, 14 से 19 और 19 से 40 वर्ष तक महिला एवं पुरूष प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। खेल में शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी पंजीयन के लिए आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर के साथ अपने ब्लाक के आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार यह आयोजन विकासखण्ड पाटन के खेल मैदान मर्रा पाटन में 30 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे रखी गई है। जिसका प्रभारी भरत लाल ताम्रकार होंगे। इसी तरह जिला स्तरीय कार्यक्रम खेल मैदान मर्रा पाटन में 31 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे रखी गई है। जिसका प्रभारी भरत लाल ताम्रकार होंगे। विकाखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...