सेक्टर-9 में लहराएगा भिलाई का सबसे बड़ा भगवा ध्वज… श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने की स्थापना, युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया नेतृत्व

भिलाई। भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष्य में आज सेक्टर-9 चौक पर विशाल भगवा ध्वज की स्थापना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और भगवान की आरती से हुई, जिसके बाद ध्वज स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए, जिन्होंने पूरे वातावरण को जय श्रीराम की गूंज से भगवामय कर दिया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि इस्पात नगरी भिलाई में सेक्टर-9 चौक पर सबसे बड़ा भगवा ध्वज लहराने जा रहा है। यह ध्वज हमारी संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से हम अपनी आस्था को सशक्त कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं का महत्व समझा रहे हैं। यह आयोजन हमारे सनातनी एकता और समर्पण का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, आरएसएस विभाग प्रचारक रोशन कुमार, समिति के जिला अध्यक्ष मदन सेन, महिला शाखा अध्यक्ष शीला बाघमार, ईश्वरी नेताम, रिंकू साहू, मेघा कौर, करण कन्नौजे, गोल्डी सोनी, धर्मेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, दीपक पांचाल, मुकेश सिंह, अनिल सोनी, गोपाल गुप्ता, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और आमजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...