राजधानी के कृष्णा नगर कर्मा धाम पहुंचे सीएम: मां कर्मा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, परिसर में रोपा रुद्राक्ष का पौधा

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने वहां भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा धाम के ऑडिटोरियम का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष मेघराज साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी व सदस्य शरीक थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...