CG – घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: ACB की बड़ी कार्रवाई… 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी… इस मामले में ले रहा था रिश्वत

CG

डेस्क। एसीबी ने घूस लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के एक मामले में पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज के वाड्रफनगर पंचायत के परसडीहा का है, जहां निजी भूमि के सीमांकन के लिए प्रार्थी से पटवारी 8000 रुपये घूस ले रहा था। गिरफ्तार पटवारी का नाम हेमंत कुजूर है।

दरसअल, पीड़ित राजेश पटेल निवासी परसडीहा जनपद पंचायत ने अपनी निजी भूमि के सीमांकन के लिए राजस्व हल्का पटवारी हेमंत कुजूर के पास आवेदन किये थे। पटवारी हेमंत कुजूर ने सीमांकन के बदले में 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने दो हजार की पहली किस्त दी और शेष 8 हजार की किस्त के लिए तहसील कार्यालय के सामने बुलाया गया। चूँकि पीड़ित आरोपी पटवारी को पैसे नहीं देना चाहता था, बल्की पटवारी को रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। इसी वजह से उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी की टीम ने मामले की जांच कर आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप आयोजित किया।

आज (4 अप्रैल) को पीड़ित 8 हजार की दूसरी किस्त लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा। यहां पर पटवारी हेमंत कुजूर से मुलाकत हुई और 8 हजार नगदी देने लगा। इसी दौरान एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा गया। एसीबी के द्वारा पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...