CG – अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से भरी गाड़ी पलटी… 30 हुए घायल… इलाज जारी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।हादसे में 30 ग्रामीणों के घायल होने की खबर है, वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है। घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का कार्यक्रम है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं। शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के जरिए दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था।

इसी बीच पालनार के पास पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। जिससे ग्रामीणों के बीच चीख-पुकार मच गई। वो खून से लहूलुहान हो गए। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है। फिलहाल, कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...