महिला कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त: ड्रग्स तस्करी करते हुए इंस्टा क्वीन को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, ऐसे सामने आया ‘काला कारनामा’

महिला कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

डेस्क। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक महिला कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया। एक दिन पहले उसे बठिंडा जिले में 17.71 ग्राम हेरोइन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। डीजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि कांस्टेबल अमनदीप कौर, जो चक्क फतेह सिंह वाला की निवासी है और मूल रूप से मानसा में तैनात थी, इनदिनों बठिंडा में पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रही थीं।

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने बताया कि अमनदीप को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। गिल ने कहा, “यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुसार की गई है। हम उन सभी संपत्तियों की भी जांच करेंगे जो महिला कांस्टेबल ने अपराध की आय से अर्जित की हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।”

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 17.71 ग्राम हेरोइन मिली और उसकी एसयूवी जब्त कर ली गई। अमनदीप ने अपनी शानदार जीवनशैली से वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था, वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी थार के साथ रील पोस्ट करती रहती थी, जहां उसके 30,000 फॉलोअर्स हैं।

इस बीच, पता चला है कि जांच के लिए रोके जाने पर अमनदीप ने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के साथ अपने करीबी संबंधों को उजागर करने के लिए व्हाट्सएप संदेश, चैट और तस्वीरें दिखाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हाल ही में इस कांस्टेबल पर फाजिल्का से बठिंडा तक बड़ी मात्रा में हेरोइन ले जाने का शक था और उसे पुलिस कर्मियों ने एक नाके पर रोक लिया। उसने उन्हें अपनी कार की जांच करने की अनुमति नहीं दी और खुद को पुलिसकर्मी बताकर भागने में सफल रही।”

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल से जुड़े इन घटनाक्रमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इससे पहले, डीएसपी हरबंस सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ पुलिसकर्मियों के कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं। डीएसपी ने कहा, “इनमें से एक कांस्टेबल – जो काले रंग की थार चली रही थीं और शानदार लाइफस्टाइल जी रही थीं – का नाम सामने आया। पुष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।”

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कैनाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, गुरमीत कौर नामक महिला ने फेसबुक पर लाइव होकर दावा किया कि उसके पति बलविंदर सिंह ने अमनदीप के साथ मिलकर हेरोइन बेचने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था। महिला ने आरोप लगाया, “4 मार्च को कांस्टेबल और मेरे पति बलविंदर सिंह सोनू शाम 7 बजे फाजिल्का से 1.3 किलोग्राम चिट्टा लेकर कार से निकले। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जब उनकी कार रोकी गई, तो उसने पुलिस पार्टी को धमकाया और उन्हें कार की तलाशी नहीं लेने दी।”

रिपोर्ट के अनुसार महिला ने कहा कि उसका पति 2022 से अमनदीप के साथ रह रहा था। गुरमीत कौर ने आरोप लगाया, “अमनदीप ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मेरी चाय की दुकान पर आधा किलोग्राम भुक्की रख दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से साजिश का पर्दाफाश हो गया और मेरे खिलाफ आरोप हटा दिए गए। इसके बाद उसने मुझे चोरी के झूठे मामले में फंसा दिया।”

उसने दावा किया कि अमनदीप की शादी 2015 में हुई थी। हालांकि, बाद में उसके पति को रेप के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में पंजाब पुलिस ने 52 कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया था, जिन पर भ्रष्टाचार, ड्रग्स के कारोबार में संलिप्तता और लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने सहित कर्तव्य में लापरवाही के आरोप थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पुलिसकर्मियों की एक और सूची तैयार की जा रही है तथा आने वाले दिनों में करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...