भिलाई में मेगा जॉब फेयर का आयोजन 11 अप्रैल को: रूंगटा इंजीनियरिंग (आर-2) महाविद्यालय में होगा आयोजन… 2 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वाधान में 11 अप्रैल 2025 को रूंगटा इंजीनियरिंग (आर-2) महाविद्यालय कोहका भिलाई में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इस मेगा जॉब फेयर में निजी नियोक्ता द्वारा 2000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एसकेएच-वाय-टेक इंडिया प्राइवेट लिमि., पेटीएम, जस्ट डायल, टाटा मोटर्स, फियाट मोटर्स, रेडियेंट एचपी-क्यूसी लिमि., फॉक्स कॉन एचपी-क्यूसी लिमि., टेक्नोटास्क बिजनेस सॉलुशन, ड्रूल्स पेट फूड प्राइ.लिमि., टैक्समैकों रेल एण्ड इंजीनियरिंग लिमि., महावीर ग्रुप, बजाज, यकाहामा, सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस प्राइ.लिमि., च्वाइस ग्रुप इत्यादि अपने संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती हेतु सम्मिलित होंगे।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर/बी.ई./बी.टेक./डिप्लोमा/आईटीआई/एम.बी.ए निर्धारित है। अधिक जानकारी एवं जॉब फेयर हेतु पंजीयन के लिए कार्यालय के फेसबुक पेज facebook.com/mccdurg अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है। मेगा जॉब फेयर में सम्मिलित होने के लिए लिंक http://forms.gle/itcf1kf8Ny8fjEKs5 में पंजीयन करना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ मेगा जॉब फेयर में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...