CG – चोरनी गैंग का पर्दाफाश: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में आती थी… फिर मौका देख गहने कर देती थी गायब… 3 साल से लगातार कर रहे थे चोरी, 4 गिरफ्तार

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश हो गया है। बिल्हा थाना क्षेत्र में स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं अंजाम देने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खरीददारी के बहाने दुकान में आने वाली महिलाओं ने बीते 2-3 वर्षों में लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, उनका चोरी का यह सिलसिला पिछले 3 साल से चल रहा था। दुकान संचालक मनोहर जायसवाल को ग्राहकों के जाने के बाद जब दुकान में जेवर कम मिले, तब सीसीटीवी वीडियो चेक किया। जिसमें महिलाएं गहने चोरी करते हुए नजर आईं। जिसके बाद 2 अप्रैल को मामले की शिकायत की गई। जांच के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ ही एक महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 23 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और नगदी समेत 26 लाख 83 हजार रुपए का माल बरामद हुआ है।

डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को जब संजना साहू (25) फिर से खरीदारी के बहाने दुकान पहुंची तो दुकान संचालक ने पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बहतराई निवासी अपनी बहन सीमा साहू (30), लगरा निवासी अनिता साहू (25) के साथ मिलकर गहनों की चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से 230 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 4 लाख 47 हजार रुपए कैश बरामद किया है। चोरी की घटना में शामिल संजना के पति कोमल साहू (26) को भी गिरफ्तार किया है।

डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने बताया कि चोरी किए गए जेवर बेचने का काम आरोपी महिलाओं के पति करते थे। पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई आरोपी फरार हैं। उसने चोरी का सोना कई अलग-अलग दुकानों में बेचा है। जिनकी पकड़ में आने के बाद चोरी के और भी गहने बरामद होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...