CG – शर्मनाक घटना: प्रेग्नेंट पत्नी गई मायके तो पति ने वायरल कर दिया अश्लील वीडियो… दहेज़ के लिए भी करता था प्रताड़ित

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। साथ ही दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। यह मामला दल्लीराजहरा थाना का है। जिसमे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है। ससुराल दल्लीराजहरा नगर में स्थित है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 9 महीने की प्रेगनेंट भी है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया। फिर अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया। जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में शिकायत की। इस अपराध पर अब जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि, आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...