NSUI में बड़ी कार्रवाई : जिलाध्यक्ष ने 61 पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, 16 कार्यकर्ताओं को थमाया नोटिस

रायपुर। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI में निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर ज़िला अध्यक्ष ने संगठन में सक्रियता की कमी को लेकर 61 पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। इसके अतिरिक्त 16 अन्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह कदम हाल ही में आयोजित NSUI के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जो सदस्य संगठन में योगदान नहीं देना चाहते, उन्हें स्वेच्छा से पद छोड़ देना चाहिए या किनारे हो जाना चाहिए।

NSUI रायपुर ज़िला अध्यक्ष शांतनु झा ने बताया कि यह निर्णय उन लोगों को हटाने के उद्देश्य से लिया गया है, जो लंबे समय से संगठन की गतिविधियों से दूर हैं। हाल ही में जब NSUI का स्थापना दिवस मनाया गया था, तब भी कई पदाधिकारी कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। इससे यह स्पष्ट हो गया कि कुछ लोग केवल औपचारिक रूप से पद संभाले हुए हैं, लेकिन न तो वे सक्रिय हैं और न ही संगठन के लिए समय दे रहे हैं।

शांतनु झा ने सख्त लहजे में कहा, “NSUI कोई मनोरंजन का मंच नहीं है। यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां युवाओं को विचारधारा के साथ जुड़कर छात्रों की आवाज़ बनकर काम करना होता है। इस कार्रवाई को संगठन को सक्रिय और प्रतिबद्ध बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...