CG Crime: लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 72 लाख की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर. जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 72 लाख रुपए के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. पूरे गिरोह का कांकेर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छत्तीसगढ़ के अलग- अलग जगहों से 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 50 प्रतिशत राशि का सौदा कर लोन की किस्त पटाने का झांसा दिया था. इस मामले में कई बैंक और फाइनेंस कंपनी की भूमिका भी नजर आ रही है. पुलिस इनकी भी जांच कर रही है.

दरअसल 3 दिन पहले चारामा के एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरवी कंपनी अम्बिकापुर, स्पश एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर व अन्य द्वारा अधिक से अधिक लोन दिलाने का झांसा दिया गया. कहा गया कि लोन से निकाली गई राशि में 50 प्रतिशत राशि संबंधित को जमा करने होंगे और 50 प्रतिशत राशि कंपनी द्वारा जमा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

लोन की 50 प्रतिशत राशि लेने के बाद भी आरोपियों ने राशि जमा न कर धोखाधड़ी की. लगभग 28 लोगों से 3 करोड़ 72 लाख रुपए की ठगी की गई है. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस अब विभिन्न बैंक व उनके कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल शेयर मार्केट में किया करते थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...