भिलाई के रूंगटा आर-1 कॉलेज में शुरू हुआ 5 दिवसीय ओपन कैंपस प्लेसमेंट कैंप ‘प्लेसमेंटनामा’… 63 कंपनी और 6000 वैकेंसी, लाखों का पैकेज; पहले दिन दो हजार युवाओं का इंटरव्यू

भिलाई। भिलाई के रूंगटा कॉलेज R-1 में ओपन जॉब प्लेसमेंट कैंप ‘प्लेसमेंटनामा’ का आयोजन हो रहा है। जिसकी शुरुआत आज हुई। अगर, आप भी ग्रेजुएट हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी तलाश रहे हैं तो आज ही रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच जाइए। आर-1 कॉलेज में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ‘प्लेसमेंटनामा चल रहा है, जिसमें देश की 63 नामी मल्टीनेशनल कंपनियां हायरिंग के लिए आई हुई है। यह ओपन कैंपस प्लेसमेंट 14 अप्रैल से शुरू हुआ है, जो 18 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें बीए से लेकर बीकॉम, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका कोई भी अभ्यर्थी शामिल हो सकता है।

कैंपस ड्राइव के लिए अब तक 9 हजार आवेदन मिले हैं, जिसमें से ड्राइव के पहले दिन 2063 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहले ही दिन कंपनियों के एचआर और टेक्निकल टीम ने इतने अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन के लिए आगे भेजा गया। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल साबित करने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंचे। इनका फाइनल चयन किया गया। अधिकतर छात्रों को 6 से 10 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर नौकरियां ऑफर की गई हैं। इस ओपन प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनियां 6 हजार जॉब वेकंसी लेकर पहुंची हैं। देश दुनिया की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ ही दो हजार युवाओं को नौकरियां देने मौजूद है। इसके अलावा टेक, आईटी, सिविल जैसी हर फील्ड की कंपनियां इस ओपन कैंपस ड्राइव का हिस्सा है।

ऑनलाइन आवेदन करना जरुरी
प्लेसमेंटनामा में इंजीनियरिंग, साइंस, आट्र्स, फार्मेसी, पॉलीटेक्निक, आईटीआई कोई भी ग्रेजुएट हिस्सा ले सकता है। पंजीयन करने आप प्लेटनामा की वेबसाइट पर जा सकते हैं, साथ ही रूंगटा कैंपस पहुंचकर भी आवेदन किया जा सकता है। किसी भी स्टूडेंट को पंजीयन करने के लिए भी शुल्क नहीं देना है। प्लेसमेंट ड्राइव पूरी तरह से मुफ्त है। पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट placementnamaa.rungta.ac.in पर जाना होगा। यहां दिए गए निर्देश पूरे कर आप कैंपस ड्राइव का हिस्सा बन पाएंगे। समूह के डायरेक्टर सोनल रूंगटा और डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि इन सभी कंपनियों से अनुबंध किया गया है, जिसके तहत कंपनियां चार दिनों तक रूंगटा कैंपस में रहकर प्रदेशभर के युवाओं को परखेगी और उन्हें अच्छे पैकेज पर नौकरियां देंगी। रूंगटा आर-1 ग्रुप यह प्लेसमेंटनामा ओपन कैंपस प्लेसमेंट अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत करा रहा है।

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीयन
रूंगटा समूह के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. एडविन एंथोनी ने बताया कि पंजीयन के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर पंजीयन के लिए फार्म दिया गया है। इसमें अपनी पर्सनल व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। जैसे ही आप पूरा फार्म भरेंगे, सब्मिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरीफिकेशन कोड मिलेगा। इसके बाद पेज पर दिख रहे रिक्रूटमेंट ड्राइव ट्रेनिंग के बटन पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी में एक कोर्ड भी मिलेगा, जिसको एंटर करते ही आप कंपनियों की प्रोफाइल देख पाएंगे। इसके बाद जिस भी कंपनी के लिए एप्लाई करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करेंगे। इसके बाद आप रूंगटा कैंपस पहुंचकर उस कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकेंगे।

पहले दिन नौकरी देने पहुंची इतनी कंपनियां
बाफना बायोटेक, बरबरिक ट्रांसफॉर्मस, डबलटिक एंड क्वीकसेल, एमआरएफ लिमिटेड, एचक्यू तालब्रोस लिमिटेड, टेकोनेट प्रा. लिमिटेड, डीएंडएची इलेक्ट्रोड, द्वारा केजीएफएस, किमिरिका ग्रुप, एसजीएस टेक्निकल सर्विसेज, थिंकश्रींक ने पहले दिन प्लेसमेंटनामा में आई युवाओं की स्किल को परखा और नौकरियां दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...