CG – मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट… इन 7 जिलों में आंधी- तूफान के साथ गिर सकते है ओले… पढ़िए पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव अभी भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भरी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग- अलग स्थानों पर आंधी- तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 2 दिन बाद तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी- तूफान के साथ ओलों की बारिश हुई और कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं।

सोमवार को राजधानी रायपुर में धूप- छांव वाला मौसम रहा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को दिन का टैम्प्रेचर 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा था। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...