CG – कॉलेज छात्रा से गैंगरेप: चाचा के दोस्त ने साथी के साथ मिलकर दी घिनौनी वारदात को अंजाम… दो आरोपी गिरफ्तार

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में एक कालेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित छात्रा का साथी है, जिसने छात्रा को झांसा देकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया। जहां आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कालेज छात्रा के साथ दुष्कर्म की ये घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक ग्राम लाटा में कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा गौरेला के एक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि छात्रा के चाचा के दोस्त केशव पूरी ने उसे अपने घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के बहाने पेंड्रा बाजार ले गया था।

सामान खरीदने के बाद वापसी के दौरान आरोपी ने पीड़िता को धोखे से लाटा गांव में अपने रिश्तेदार के घर लेकर पहुंचा। जहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि इस वारदात में आरोपी केशव पूरी के साथ मौजूद उसके साथी सूरज पूरी ने उसकी मदद की। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह पेंड्रा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 70;1द्ध के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...