समाज सेवा के लिए लखन लाल साहू को मिला समाज रत्न ताराचंद साहू स्मृति सम्मान

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग ने मानस भवन दुर्ग में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव, समाज रत्न स्मृति सम्मान एवं नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि समाज गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार ने लखन लाल साहू को उनके सुदीर्घ कालीन उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए पूर्व सांसद समाज रत्न स्व ताराचंद साहू स्मृति सम्मान प्रदान किया।

लखन लाल साहू वर्तमान में प्राचार्य मोहलाई दुर्ग, महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन हैं। पूर्व में जिला साहू संघ दुर्ग के महामंत्री, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवम संयोजक के रूप में 30 वर्षों से समाज सेवा दे रहे हैं। पूर्व सासंद स्व ताराचंद साहू के अत्यंत विश्वसनीय एवं निज सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। समाज सेवा एवम् जन कल्याण के अनेकों कार्य किए। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में राज्यपाल शिक्षक सम्मान से अलंकृत किए जा चुके हैं। उनके बहुमुखी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु यह सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने किया। इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री, चंदूलाल साहू अध्यक्ष राज्य भंडार गृह निगम, जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री, गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प, राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक, सुरेन्र्द कौशिक अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग,नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, सलाहकार रमेश साहू, भीखम साहू, रागिनी साहू, तहसील अध्यक्ष पोषण साहू,पुसऊ साहू, दिनेश साहू, श्यामलाल साहू, ढाल सिंह साहू सहित जिला, तहसील,परिक्षेत्र, ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में साहू समाज के लोगों की उपस्थिति रही। प्रातः 1011 महिलाओं की शोभा यात्रा में रथ सहित काफी संख्या में लोगों ने नगर भ्रमण किया, जिसका सभी समाज के लोगों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी साहू, दिलीप साहू एवं आभार प्रकट कृष्णा प्रसाद साहू ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन...

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...